सरकार द्वारा दी जानी वाली पेंशन योजनाः (central govt. pension)

केन्द्र सरकार द्वारा दी जानी वाली पेंशन योजनाएंः

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनाः
  1. पात्रता

>बीपीएल परिवारों के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के महिला अथवा पुरूष

केंद्र सरकार की बीपीएल सूची में सूचीबद्ध

     2.  प्रतिमाह देय राशि

> 75 वर्ष से कम को रूपये 750

>75 वर्ष व अधिक को रूपये 1000

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजनाः
  1. पात्रता

बीपीएल परिवारों की 40 वर्ष व उससे अधिक आयु की विधवा महिला

केंद्र सरकार की बीपीएल सूची में सूचीबद्ध

     2.  प्रतिमाह देय राशि

>  40 वर्ष या उससे अधिक किंतु 55 वर्ष से कम को 500 रूपये

> 55 वर्ष या उससे अधिक किंतु 60 वर्ष से कम को 750 रूपये

> 60 वर्ष या उससे अधिक किंतु 75 वर्ष से कम को 1000 रूपये

> 75 वर्ष या उससे अधिक को 1500 रूपये

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय  विकलांगता पेंशन योजनाः
  1. पात्रता

>  बीपीएल परिवारों के 18 वर्ष व उससे अधिक आयु के 80 प्रतिशत  या उससे अधिक निशक्तता वाले निशक्त        व्यक्ति

केंद्र सरकार की बीपीएल सूची में सूचीबद्ध

     2.  प्रतिमाह देय राशि

>  18 वर्ष या उससे अधिक किंतु 55 वर्ष से कम की महिला एवं 58 वर्ष से कम के पुरूष को 750 रूप्ये

> 55 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिला, 58 वर्ष एवं उससे अधिक आयु का पुरूष किंतु 75 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों को 1000 रूप्ये

>  75 वर्ष व उससे अधिक आयु के लाभार्थियों को 1250 रूप्ये

>  कुष्ठ रोग मुक्त सभी उम्र के लाभार्थियों को 1500 रूपये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरकार द्वारा दी जानी वाली पेंशन योजनाः (rajasthan govt. pension)

राजकिय भूमि/सिवायचक भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही/ एल.आर. एक्ट 1956 की धारा 91/ 91 के तहत कार्यवाही

धारा 251-ए/ 251-A